परिवारवाद को तूल देने का काम करती है भाजपा, कांग्रेस पूरी तरह एकजुट : प्रतिभा सिंह

Edited By Vijay, Updated: 05 Jul, 2024 06:09 PM

congress state president pratibha singh

भाजपा हर चुनावों में परिवारवाद को तूल देने का काम करती है, लेकिन भाजपा को पहले अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए, तब कांग्रेस पर परिवारवाद की बात करनी चाहिए। यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हमीरपुर में प्रैसवार्ता करते हुए कही।

हमीरपुर (राजीव): भाजपा हर चुनावों में परिवारवाद को तूल देने का काम करती है, लेकिन भाजपा को पहले अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए, तब कांग्रेस पर परिवारवाद की बात करनी चाहिए। यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हमीरपुर में प्रैसवार्ता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि दूसरे के घर में क्या हो रहा है इसको छोड़ कर भाजपा पहले अपना घर संभाल ले। कांग्रेस एकजुट है, इसीलिए पिछले 6 उपचुनावों में से 4 कांग्रेस ने जीते हैं, अब कांग्रेस तीनों उपचुनाव फिर जीतेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में छोटे मोटे मतभेद आमने-सामने बैठकर निपटा लिए जाते हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि इंद्रदत्त लखनपाल कांग्रेस छोड़ भाजपा में चले गए। वह जन्मजात कांग्रेसी थे और मतदाताओं पर पकड़ के कारण जीत गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बड़सर में कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव प्रचार को कम समय मिला। उन्होंने धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा को भी अपने कार्यक्षेत्र तक सीमित रहने तथा बेबुनियाद आरोप लगाने से परहेज करने को कहा। इस मौके पर पूर्व कांग्रेस विधायक अनीता वर्मा भी उनके साथ उपस्थित रहीं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!