दिल्ली में कांग्रेस की बैठक, मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए प्रतिभा के बाद सामने आया विक्रमादित्य का नाम

Edited By Vijay, Updated: 06 Apr, 2024 11:19 PM

congress screening committee

लोकसभा की 4 और विधानसभा उपचुनाव के लिए 6 प्रत्याशियों के चयन के लिए शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक पूर्व मंत्री भगत चरण दास की अध्यक्षता में हुई।

शिमला (कुलदीप): लोकसभा की 4 और विधानसभा उपचुनाव के लिए 6 प्रत्याशियों के चयन के लिए शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक पूर्व मंत्री भगत चरण दास की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर एवं रामलाल ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने भाग लिया। पार्टी सूत्रों के अनुसार मंडी संसदीय क्षेत्र से मौजूदा सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का नाम सामने आया है। इसके अलावा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ कांग्रेस पार्टी पूर्व विधायक सतपाल रायजादा और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से विवेक शर्मा को चुनाव लड़ाने पर विचार कर रही है। इसी तरह कांगड़ा एवं शिमला संसदीय क्षेत्र व विधानसभा उपचुनावों के लिए टिकट का दावा जताने वाले सभी नेताओं के नामों पर चर्चा हुई है। स्क्रीनिंग कमेटी बैठक के बाद प्रत्याशियों का पैनल केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा गया है। ऐसे में जब भी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होती है तो उसमें सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर मोहर लगने की संभावना है।

लोकसभा व विधानसभा के लिए प्रत्याशियों का पैनल
कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के लिए पूर्व मंत्री आशा कुमारी, संजय चौहान एवं कर्ण पठानिया तथा शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए दयाल प्यारी और अमित नंदा के साथ भाजपा टिकट पर 2 बार सांसद रहे वीरेंद्र कश्यप का नाम चर्चा में है। इसके अलावा मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रतिभा सिंह के अलावा लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से पूर्व विधायक सतपाल रायजादा का नाम आगे आया है। विधानसभा उपचुनाव के लिए धर्मशाला से देवेंद्र जग्गी व राकेश चौधरी, गगरेट से राकेश कालिया व कुलदीप कुमार, बड़सर से पूर्व विधायक मनजीत डोगरा, कमल पठानिया व किशन कुमार, सुजानपुर से राजेंद्र वर्मा, अरुण ठाकुर व नरेश ठाकुर के नाम चर्चा में हैं। इसके अलावा लाहौल-स्पीति से पूर्व मंत्री डाॅ. रामलाल मारकंडा कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

हम पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे व जीतेंगे : विक्रमादित्य
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हम पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी मंडी संसदीय क्षेत्र के साथ सभी उपचुनाव भी जीतेगी। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी मजबूत प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के नामों को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा।

11 अप्रैल को हो सकती है प्रत्याशियों की घोषणा : कौल सिंह
पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि 11 अप्रैल को कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान जीत की क्षमता रखने वाले प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारेगी।

मंडी की गुत्थी भी सुलझेगी, मजबूत प्रत्याशी देंगे : शुक्ला
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी की गुत्थी जल्द सुलझेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी सीटों पर मजबूत प्रत्याशी देगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस घोषणा पत्र से भाजपा घबरा गई है, जिस कारण उसके नेता इसको लेकर बयानबाजी कर रहे हैं।

प्रतिभा सिंह ही आगे बढ़ाएंगी नाम : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रतिभा सिंह प्रदेशाध्यक्ष हैं और वही प्रत्याशियों के नाम आगे बढ़ाएंगी। उन्होंने कहा कि को-ऑर्डीनेशन कमेटी के बाद अब केंद्रीय चुनाव समिति को अंतिम निर्णय लेना है। उन्होंने कहा कि बैठक में इस विषय को लेकर भी चर्चा हुई है कि पार्टी को कैसे चुनाव मैदान में जाना है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!