Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Oct, 2017 07:21 PM
हिमाचल विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने रविवार को आखिरी बचे 2 उम्मीदवारों की भी घोषणा कर दी है।
शिमला (विकास): हिमाचल विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने रविवार को आखिरी बचे 2 उम्मीदवारों की भी घोषणा कर दी है। करीब दो घंटों के भीतर कांग्रेस ने तीसरी और आखिरी लिस्ट भी जारी कर दी। मंडी सदर से कौल सिंह की बेटी चंपा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है तो शिमला ग्रामीण से वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह को। इससे पहले कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों की घोषणा की थी जबकि आनी से टिकट बदल दिया था। आनी में बंसी लाल की जगह परस राम को टिकट दिया गया था। अब कांग्रेस के सभी आधिकारिक 68 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है।