कांग्रेस को हैलीकॉप्टर में सैर करने का कोई शौक नहीं, अपनी ओछी भाषा पर संयम रखें सीएम जयराम : हर्षवर्धन चौहान

Edited By Vijay, Updated: 30 Nov, 2021 04:22 PM

congress mla target on cm jairam

प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार किया है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया के चेयरमैन एवं विधायक हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि कांग्रेस को मुफ्त में हैलीकॉप्टर की सैर करवाने की बात कहने के पीछे मुख्यमंत्री का अहंकार बोल रहा है।

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार किया है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया के चेयरमैन एवं विधायक हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि कांग्रेस को मुफ्त में हैलीकॉप्टर की सैर करवाने की बात कहने के पीछे मुख्यमंत्री का अहंकार बोल रहा है। उन्होंने कहा है कि हैलीकॉप्टर किसी की जागीर नहीं है। यह प्रदेश की जनता का है, जिसका वर्तमान सरकार खुलकर दुरुप्रयोग कर रहे है। जनता ही सरकारी हैलीकॉप्टर में बैठने का अधिकार देती है और छीनती भी है। हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि कांग्रेस को हैलीकॉप्टर में सैर करने का कोई शौक नहीं है। इसलिए मुख्यमंत्री को कांग्रेस पर अपनी ओछी भाषा पर संयम रखना चाहिए।

लोगों की उम्मीदों के अनुसार काम करते तो ऐसी करारी हार नहीं होती

उन्होंने कहा है कि प्रदेश के चार उपचुनावों के बाद भाजपा ने जनमत खो दिया है। यदि प्रदेश में भाजपा ने लोगों की उम्मीदों के अनुसार काम किया होता तो उसे ऐसी करारी हार का मुंह नहीं देखना पड़ता। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में विकास को जो गति दी थी, आज वह पूरी तरह ठहर गई है। प्रदेश करोड़ों रुपए के कर्ज में डूब चुका है जबकि विकास कहीं नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा है कि आगामी विस चुनाव को देख सरकार जनता को गुमराह करने में लग गई है लेकिन इससे कोई लाभ मिलने वाला नहीं है।

मुख्यमंत्री देख रहे मुंगेरी लाल के सपने

हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि उपचुनावों में मिली करारी हार के बाद मुख्यमंत्री मिशन रिपिट को लेकर मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सत्ता से विदाई तय है और इसकी शुरूआत हो चुकी है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान सरकार की जनविरोधी नितियों से हर वर्ग दुखी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!