Edited By Vijay, Updated: 03 Apr, 2022 11:08 PM
नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर पलटवार करते हुए कहा है कि प्रदेश में 4 उपचुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर न तो नजरें मिला पा रहे थे और न सिर उठा पा रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के अपने गृहक्षेत्र मंडी में...
ऊना (सुरेन्द्र): नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर पलटवार करते हुए कहा है कि प्रदेश में 4 उपचुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर न तो नजरें मिला पा रहे थे और न सिर उठा पा रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के अपने गृहक्षेत्र मंडी में बुरी तरह से चुनावों में शिकस्त मिली। उस समय मुख्यमंत्री की स्थिति इधर-उधर झांकने वाली हो चुकी थी। अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री चिंता न करें, प्रदेश की सत्ता से उन्हें बेदखल कर जब कांग्रेस इस वर्ष सत्ता में आएगी तो सीएम नजरें मिलाने और नमस्ते का उत्तर देने के काबिल भी नहीं रहेंगे।
उन्होंने कहा कि वैसे भी जयराम ठाकुर का पूरे प्रदेश में विरोध हो रहा है। चाहे वह कर्मचारी हों या फिर कोई और संगठन हो। मुख्यमंत्री विधानसभा सत्र के दौरान बाहर आंदोलनरत अपने ही कर्मचारियों से नजरें चुरा रहे थे, वहीं विधानसभा के अंदर विपक्ष के जायज सवालों से नजरें चुरा रहे थे। मुख्यमंत्री गफलत में न रहें। जैसे 4 उपचुनावों में कांग्रेस ने उन्हें पराजित किया, वैसे ही आने वाले चुनावों में भी उन्हें पराजय का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश में लोग पहले ही तैयार बैठे हैं। जयराम को सत्ता से उखाडऩे के लिए जनता तैयार बैठी है। नेता विपक्ष ने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री को सोशल मीडिया पर भी उत्तर दिया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here