Edited By Vijay, Updated: 10 Aug, 2021 06:31 PM
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पिता नारायण लाल नड्डा की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। उनका चांदपुर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक जेपी नड्डा के पिता को पैरालाइज ब्रेन स्ट्रोक हुआ था....
बिलासपुर (मुकेश): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पिता नारायण लाल नड्डा की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। उनका चांदपुर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक जेपी नड्डा के पिता को पैरालाइज ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके चलते उन्हें गत दिवस निजी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था, जहां पर एम्स के सुपर स्पैशलिस्ट डॉक्टरों ने भी उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया था। अस्पताल में किसी भी व्यक्ति को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। केवल परिजनों व डॉक्टरों को उनके कमरे में जाने की इजाजत है। अस्पताल प्रबंधन इस बारे कोई भी टिप्पणी करने से स्पष्ट मना कर रहा है।