अम्ब-ऊना हाईवे पर एक साथ टकराईं 3 कारें, 7 लोग गंभीर घायल

Edited By Vijay, Updated: 23 Sep, 2018 11:22 PM

collision of 3 cars in amb una highway 7 people injured

अम्ब-ऊना हाईवे पर पड़ते धुसाड़ा में हुई सड़क दुर्घटना में 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

अम्ब (अश्विनी): अम्ब-ऊना हाईवे पर पड़ते धुसाड़ा में हुई सड़क दुर्घटना में 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक शनिवार सायं धुसाड़ा में 3 कारें आपस में टकरा गईं। बताया जा रहा है कि अम्ब की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने गलत दिशा में आकर विपरीत दिशा से आ रही 2 कारों को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में तीनों कारों में सवार लोग जख्मी हुए हैं।

हादसे में ये हुए घायल
इनमें अजय कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी सलूरी (धुसाड़ा), रवि कुमार निवासी दियोली, हरजीत सिंह, गुरविन्द्र सिंह, मंजीत सिंह व जसपाल सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी बीना नगर कैंप तहसील जगाधरी, जिला यमुनानगर (हरियाणा) सहित 7 लोग जख्मी हुए हैं। डी.एस.पी. अम्ब मनोज जम्वाल का कहना है कि सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने मौके का मुआयना कर आरोपी कार चालक जसपाल सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी वीना नगर कैंप तहसील जगाधरी जिला यमुनानगर (हरियाणा) के खिलाफ मामला दर्ज कर सड़क हादसे में शामिल वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!