पर्यटकों के लिए शीत मरुस्थल लाहौल-स्पीति बहाल, आवाजाही के लिए समय निर्धारित

Edited By Vijay, Updated: 09 Feb, 2024 12:14 AM

cold desert lahaul spiti restored for tourists

बर्फ से ढका शीत मरुस्थल लाहौल-स्पीति पर्यटकों के लिए बहाल हो गया है। फिलहाल पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों में ही सफर कर सकते हैं। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने लाहौल आने वाले पर्यटकों की आवाजाही के लिए समय निर्धारित किया है।

मनाली/शिमला (सोनू/संतोष): बर्फ से ढका शीत मरुस्थल लाहौल-स्पीति पर्यटकों के लिए बहाल हो गया है। फिलहाल पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों में ही सफर कर सकते हैं। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने लाहौल आने वाले पर्यटकों की आवाजाही के लिए समय निर्धारित किया है। पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक आवाजाही कर सकते हैं। पर्यटक मौसम की परिस्थितियों के हिसाब से घाटी में आ जा सकेंगे। हालांकि पर्यटकों को बर्फ के दीदार मनाली की वादियों में ही हो रहे हैं लेकिन साहसिक खेलों के शौकीन पर्यटक लाहौल का रुख कर रहे हैं। गौर हो कि इस बार मनाली घाटी में हिमपात देरी से हुआ है जिसके चलते 25 जनवरी तक पर्यटक बर्फ के दीदार करने लाहौल के कोकसर आते रहे हैं। 25 जनवरी के बाद हिमपात के चलते पर्यटकों ने लाहौल का रुख नहीं किया है लेकिन अब प्रशासन ने पर्यटकों को घाटी में आने की अनुमति दे दी है। वहीं मनाली-केलांग के बीच बस सेवा डेढ़ सप्ताह से बंद है।

नेहरुकुंड व सोलंगनाला में पर्यटकों का उमड़ा हुजूम 
बुधवार तक बाहरी राज्यों से 40 के लगभग लग्जरी बसें मनाली आ रही थीं जिनका वीरवार को आंकड़ा 45 के पार हो गया है। छोटे पर्यटक वाहनों की आमद में भी वीरवार को बढ़ौतरी हुई है। वीरवार को मौसम खुलते ही पर्यटन स्थल नेहरुकुंड व सोलंगनाला में पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। नेहरुकुंड तक हर प्रकार के वाहन पहुंच गए, जबकि नेहरुकुंड से आगे फोर बाई फोर वाहन ही जा सके। डीसी लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने पर्यटकों से आग्रह किया कि वे फोर बाई फोर वाहन में ही सफर करें। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में ही सफर करें। उन्होंने पर्यटन कारोबारियों से भी आग्रह किया कि वे इस विषय में पर्यटकों को जागरूक करें।

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में खिली धूप, तापमान में इजाफा
गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में खिली धूप के बाद अधिकतम तापमान में उछाल आया है, जिससे लोगों ने शीतलहर से थोड़ी राहत पाई है। खिली धूप के बाद प्रदेश में सामान्य से औसतन 3.7 डिग्री अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है। प्रदेश में ऊना में अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री रहा है, जहां 2.8 डिग्री का वृद्धि हुई है। राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहा और यहां 6.6 डिग्री तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 14 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। 

राज्य में 5 नैशनल हाईवे समेत 218 सड़कें बंद 
बर्फबारी व बारिश के बाद अभी भी दुश्वारियां बरकरार हैं। गुरुवार सुबह तक 254 सड़कें बंद रहीं, जिसमें से शाम तक 36 सड़कों को खोल दिया गया है और अब 218 सड़कें बंद हैं, जिसमें से आधी सड़कें शुक्रवार तक खुल जाएंगी। प्रदेश में 5 नैशनल हाईवे ठप्प पड़े हुए हैं। कुल्लू जिले में एनएच-03 रोहतांग पास के पास बंद है जबकि मनाली से अटल टनल तक फोर बाई फोर वाहनों के लिए खुला है। एनएच-305 जलोड़ी जोत के पास बंद है। लाहौल-स्पीति में 2 नैशनल हाईवे बंद हैं। इसमें एनएच-505 ग्रांफू से लोसर और एनएच-003 दारचा-सरचू के पास बंद है। किन्नौर जिले में एनएच-05 नाथपा स्लाइडिंग प्वाइंट के पास अवरुद्ध है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!