चुनावों में हार के बाद CM वीरभद्र ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 19 Dec, 2017 02:58 PM

cm virbhadra resigns from post after losing election

चुनावों में कांग्रेस के पराजित होने के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात कर अपना त्यागपत्र सौंपा। राज्यपाल ने आगामी सरकार के स्थापित होने तक मुख्यमंत्री को अपने पद पर...

शिमला (विकास): चुनावों में कांग्रेस के पराजित होने के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात कर अपना त्यागपत्र सौंपा। राज्यपाल ने आगामी सरकार के स्थापित होने तक मुख्यमंत्री को अपने पद पर बने रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वह जनता के जनादेश को कबूल करते हैं। उनका कहना हे कि वह 6 बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान मैंने प्रदेश की जनता की सेवा करने का प्रयास किया है।
PunjabKesari

विकास के मुद्दे के साथ चुनावी मैदान में उतरे थे
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह विकास के मुद्दे के साथ चुनावी मैदान में उतरे थे। बावजूद इसके जनता ने परिवर्तन को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही हम मंथन करेंगे कि पराजय के क्या-क्या कारण रहे। उनका कहना था कि संसाधनों की कमीं कांग्रेस की पराजय का प्रमुख कारण रहा। इसके विपरीत भाजपा ने आर्थिक संसाधनों सहित अन्य संसाधनों का भरपूर इस्तेमाल किया जबकि कांग्रेस के पास आर्थिक संसाधन नहीं थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!