भाजपा नेताओं ने रुकवाई हिमाचल को मिलने वाली आर्थिक मदद : सुक्खू

Edited By Vijay, Updated: 29 Mar, 2024 10:51 PM

cm sukhvinder singh

प्रदेश की वर्तमान सरकार ने बिना केंद्र सरकार की मदद के आपदा प्रभावित 25 हजार से अधिक परिवारों को बसाया जबकि भाजपा नेताओं ने आपदा में केवल राजनीति करने का काम किया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में यह बात कही।

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश की वर्तमान सरकार ने बिना केंद्र सरकार की मदद के आपदा प्रभावित 25 हजार से अधिक परिवारों को बसाया जबकि भाजपा नेताओं ने आपदा में केवल राजनीति करने का काम किया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा है कि प्रदेश ने बीते वर्ष बरसात के मौसम में अभूतपूर्व प्राकृतिक आपदा का सामना किया।  भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन ने जनजीवन तथा संपत्ति को काफी नुक्सान पहुंचाया। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद 4500 करोड़ रुपए का विशेष राहत पैकेज जारी किया। प्रदेश में आई अभूतपूर्व आपदा के बावजूद केंद्र सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने एवं उनके पुनर्वास के लिए कोई विशेष आर्थिक पैकेज नहीं दिया। इस आपदा के दौरान हिमाचल प्रदेश के भाजपा नेताओं का राज्य विरोधी चेहरा देखने को मिला। 

लोगों के सामने आ चुकी है भाजपा नेताओं की कथनी और करनी 
सुक्खू ने कहा कि प्रभावित परिवारों की मदद करने की बजाय भाजपा नेता केंद्र सरकार की आर्थिक मदद रुकवाने के लिए रोड़े अटकाते रहे। जब विधानसभा में हिमाचल प्रदेश की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए राज्य सरकार प्रस्ताव लेकर आई तो भाजपा विधायक 3 दिन तक बड़ी-बड़ी बातें करते रहे लेकिन जब प्रस्ताव के पक्ष में वोट करने की बारी आई तो भाजपा विधायक प्रस्ताव के विरोध में खड़े हो गए। भाजपा नेताओं की कथनी और करनी लोगों के सामने आ चुकी है और भाजपा नेताओं का सच राज्य की जनता जान चुकी है। सीएम ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने अपने सीमित संसाधनों से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त घर के पुनर्निर्माण के लिए सहायता राशि को 1.30 लाख से बढ़ाकर 7 लाख, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कच्चे घरों के लिए सहायता राशि को 6 हजार रुपए से बढ़ाकर 1 लाख रुपए, दुकान या ढाबे के नुक्सान पर सहायता राशि को 25 हजार रुपए से बढ़ाकर 1 लाख रुपए और गौशाला का नुक्सान होने पर सहायता राशि को 3 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपए किया। 

आज लेंगे तिरुपति बालाजी का आशीर्वाद
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को हैदराबाद में रुके। वह शनिवार को तिरुपति बालाजी का आशीर्वाद लेंगे और रविवार को वापस शिमला लौट आएंगे। इसके बाद वे चुनावी प्रचार में कूद जाएंगे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!