लालची लोगों को लोकसभा चुनावों में मुंहतोड़ जवाब देगी हिमाचल की जनता : सुक्खू

Edited By Vijay, Updated: 06 Mar, 2024 06:49 PM

cm sukhvinder singh

देहरा विधानसभा क्षेत्र के बनखंडी में जनसभा करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कुछ भ्रष्ट ताकतें हमारी सरकार को कमजोर करना चाहती हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के मन में सत्ता की भूख है।

बनखंडी (राजीव शर्मा): देहरा विधानसभा क्षेत्र के बनखंडी में जनसभा करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कुछ भ्रष्ट ताकतें हमारी सरकार को कमजोर करना चाहती हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के मन में सत्ता की भूख है। इनके मंसूबे खरीद-फरोख्त करके सरकार बनाने के थे लेकिन हमने उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि मैं एक आम परिवार से उठकर मुख्यमंत्री बना हूं। आम लोगों के लिए काम कर रहा हूं। हमारी सरकार बेसहारा बच्चों का सहारा बनी। उन्होंने कहा कि जनता ने हमें 5 वर्ष के लिए चुना है लेकिन लालची लोगों को लोकसभा चुनावों में मुंहतोड़ जवाब जनता ही देगी। 

भाजपा के 7 विधायकों को निलंबित करने की जानकारी नहीं, अखबार में पढ़ा
इसके बाद मुख्यमंत्री ने शत्रुनाशिनी देवी मां बगलामुखी मंदिर में माथा टेका तथा प्रदेश में सुख-शांति व प्रदेश सरकार के 5 वर्ष सुख-शांति से चलने की कामना की। मुख्यमंत्री ने मीडिया के सवाल पर कहा कि नेता प्रतिपक्ष यह अंदेशा जता रहे हैं कि भाजपा के 7 विधायकों को निलंबित करने का खतरा है। उन्होंने कहा कि मुझे इसकी कोई भी जानकारी नहीं है लेकिन आज अखबारों में जरूर पढ़ा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!