जिला मुख्यालयों के साथ ही जनजातीय क्षेत्रों में विकसित किए जा रहे 16 नए हैलीपोर्ट : सुक्खू

Edited By Vijay, Updated: 27 Feb, 2024 06:35 PM

cm sukhvinder singh

प्रदेश सरकार द्वारा सभी जिला मुख्यालयों के साथ-साथ जनजातीय क्षेत्रों में 16 नए हैलीपोर्ट विकसित किए जा रहे हैं। सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में ये लिखित जानकारी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सदन में दी।

शिमला (राक्टा): प्रदेश सरकार द्वारा सभी जिला मुख्यालयों के साथ-साथ जनजातीय क्षेत्रों में 16 नए हैलीपोर्ट विकसित किए जा रहे हैं। सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में ये लिखित जानकारी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सदन में दी। लिखित जानकारी में कहा गया है कि प्रदेश में हैलीपोर्ट बनाने बारे कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है, यद्यपि इस बारे प्रशासनिक स्वीकृति बीते 21 फरवरी को जारी की गई है। सूचना दी गई है कि नादौन के जसकोट, धर्मशाला के रक्कड़, पालमपुर, चम्बा के सुल्तानुपर, मनाली आलू ग्राऊंड मनाली, किन्नौर शारबो किन्नौर, लाहौल-स्पीति के जिस्पा और सिस्सू, घुमारवीं के औहर बिलासपुर, नाहन के धारकियारी, सोलन के गलानाग, रोहड़ू के चांशल धार, भरमौर के पांगी व होली व ऊना के जनकौर में हैलीपोर्ट प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हैलीपोर्ट निर्माण हेतु सभी स्थानों पर भूमि का चयन किया जा चुका है। चयनित स्थानों में सुल्तानपुर चम्बा तथा जसकोट हमीरपुर की कुछ भूमि निजी है, जिन्हें छोड़कर सभी हैलीपोर्ट का निर्माण सरकारी भूमि पर किया जा रहा है। इनमें से 8 हैलीपोर्ट की भूमि संबंधित एफसीए प्रकिया शुरू हो गई है। इसके साथ ही 7 हैलीपोर्ट की भूमि पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग को हस्तांतरित कर दी गई है।

डीपीआर के बाद टैंडर प्रकिया
मुख्यमंत्री ने लिखित जानकारी दी है कि हैलीपोर्ट निर्माण हेतु वर्तमान में कोई निश्चित धनराशि प्रदेश सरकार द्वारा आबंटित नहीं की गई है। प्रत्येक हैलीपोर्ट की डीपीआर प्राप्त होने के उपरांत टैंडर प्रकिया आरंभ की जाएगी तथा धनराशि स्वीकृत की जाएगी।

सुल्तानपुर में हैलीपोर्ट की सर्वेक्षण रिपोर्ट प्राप्त 
जिला चम्बा मुख्यालय के सुल्तानपुर में हैलीपोर्ट बनाया जा रहा है, इसकी व्यवहार्यता अध्ययन रिपोर्ट के साथ ही ओएलएस सर्वेक्षण रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है जबकि डीपीआर प्राप्त होना अपेक्षित है। चंबा के विधायक नैयर द्वारा पूछे गए प्रश्न के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री ने ये जानकारी सदन में दी। इसमें कहा कि डीपीआर प्राप्त होने के उपरांत इसकी आधारभूत संरचना तैयार की जाएगी। तदोपरांत इस हैलीपोर्ट से हैली टैक्सी सेवा आरंभ करने का निर्णय लिया जा सकेगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!