21 में से 4 परमवीर चक्र हिमाचल को, केंद्र ने अग्निपथ योजना से युवाओं के साथ किया धोखा : सुक्खू

Edited By Vijay, Updated: 27 Jan, 2024 11:59 PM

cm sukhvinder singh

21 में से 4 परमवीर चक्र हिमाचल के वीर सैनिकों को मिले हैं और आज भी काफी हिमाचली सेना में कार्यरत हैं लेकिन युवाओं के सेना में भर्ती होकर देश सेवा के सपने को केंद्र की अग्निपथ योजना ने ठोकर मारी है। यह बात भंजाल में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री...

भंजाल (ऊना) (विशाल/हनीश): 21 में से 4 परमवीर चक्र हिमाचल के वीर सैनिकों को मिले हैं और आज भी काफी हिमाचली सेना में कार्यरत हैं लेकिन युवाओं के सेना में भर्ती होकर देश सेवा के सपने को केंद्र की अग्निपथ योजना ने ठोकर मारी है। यह बात भंजाल में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कही। उन्होंने कहा कि पहले हिमाचल के युवा सेना में जाकर देश की सेवा करते थे और वापस आकर शिक्षक या किसी अन्य सेवा में ज्वाइन करते थे लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार ने युवाओं के साथ अन्याय किया है और अग्निवीर के माध्यम से केवल 4 साल के लिए सेना भर्ती शुरू कर दी। 

सत्ता सुख के लिए नहीं आई है कांग्रेस सरकार
सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार सत्ता सुख के लिए नहीं आई है और न ही वह लम्बी-लम्बी गाड़ियों में घूमने आए हैं। सरकार केवल आम लोगों की सेवा का ध्येय लेकर आई है और इसके लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद आने वाले लोकसभा चुनावों में लोगों को बरगलाने का प्रयास करेंगे लेकिन जनता को उनसे सवाल करना होगा कि जब हिमाचल पर बारिश से आपदा आई तब आप कहां थे? गृह मंत्री से हिमाचल के लिए राहत पैकेज की आप सांसदों ने कब मांग की? सुक्खू ने कहा कि आपदा के समय भी भाजपा नेताओं ने केवल राजनीति ही की है और आपदा राहत पैकेज नहीं मिलने दिया लेकिन हिमाचल सरकार ने आत्मनिर्भर होते हुए राहत पैकेज घोषित किया और हर वर्ग की मदद की। नियम आड़े आए जिनमें कहा गया था कि मकान गिरने पर केवल डेढ़ लाख ही दिया जा सकता है। ऐसे में नियम हमने बदले और 7 लाख रुपए राहत के लिए दिए लेकिन भाजपा ने इस पर भी केवल राजनीति ही की। प्रदेश भाजपा नेताओं को जब केंद्र सरकार से मिलकर रिलीफ पैकेज लाने के लिए दिल्ली चलने को कहा तो ऐसे मौके पर भी भाजपाई साथ खड़े नहीं हुए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व विभाग हो या अन्य विभाग यहां भी ऐसे कानून या नियम थे, जिसके चलते दशकों से कार्य लटके हुए थे। कांग्रेस सरकार ने ऐसे कानूनों व नियमों को बदलने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मकान के लिए आर्थिक सहायता राशि डेढ़ लाख से बढ़ाकर 7 लाख देने के साथ साथ पानी-विद्युत का कनैक्शन भी मुफ्त देने का निर्णय लिया है।

हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने में लगे हैं, कामयाब होकर रहेंगे  
सीएम ने कहा कि भाजपा के पूर्व सीएम शांता कुमार ने आपदा में कांग्रेस सरकार के कार्यों की सराहना की लेकिन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और उनके विधायकों की टीम केवल राजनीति करने में लगी रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की जयराम सरकार शराब के ठेकों की नीलामी रोक रखती थी लेकिन कांग्रेस की सरकार आते ही उन्हें नीलाम किया गया और 865 करोड़ से अधिक राजस्व एकत्रित किया गया। हिमाचल को आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर बनाने में सरकार लगी हुई है और इसमें हम कामयाब होकर रहेंगे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!