भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए CM सुक्खू कोरोना पॉजिटिव, पूर्व सीएम जयराम ने जाना हाल

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Dec, 2022 03:43 PM

cm sukhu corona positive participated

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कोरोना पॉजिटिव आने पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने फोन कॉल के माध्यम से उनका कुशलक्षेम जाना। इसकी जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट पर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा कि स्मस्त...

हिमाचल डेस्क : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कोरोना पॉजिटिव आने पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने फोन कॉल के माध्यम से उनका कुशलक्षेम जाना। इसकी जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट पर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा कि स्मस्त देवी-देवताओं से मुख्यमंत्री सुक्खू  शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। बता दें कि सोमवार सुबह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने दी थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का कार्यक्रम था, लेकिन अब बैठक स्थगित कर दी गई है। प्रवक्ता ने बताया कि सुक्खू प्रधानमंत्री से मिलने से पहले अनिवार्य नियमित जांच के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित पाए गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री में कोई लक्षण नहीं है और एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को पृथक कर लिया है तथा उनके सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, राज्य कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह और 38 नवनिर्वाचित विधायकों के साथ 16 दिसंबर को राजस्थान में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। सुक्खू नई दिल्ली में हैं और पिछले कुछ दिनों में हिमाचल प्रदेश के एआईसीसी प्रभारी राजीव शुक्ला और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कांग्रेस के कई नेताओं से मिले थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!