CM ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-सदन में बजट का विरोध करने वाले फोन पर करते हैं सहारना

Edited By Punjab Kesari, Updated: 25 Mar, 2018 10:13 PM

cm said against the budget in assembly and appreciate on the phone

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऊना जिला के दौरे के दूसरे दिन हरोली क्षेत्र के पंडोगा में जनसभा करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता विधानसभा के भीतर तो बजट का विरोध करते हैं लेकिन घर जाकर फोन पर बढिय़ा बजट के लिए सराहना करते हुए बधाई देते हैं।

ऊना(सुरेन्द्र): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऊना जिला के दौरे के दूसरे दिन हरोली क्षेत्र के पंडोगा में जनसभा करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता विधानसभा के भीतर तो बजट का विरोध करते हैं लेकिन घर जाकर फोन पर बढिय़ा बजट के लिए सराहना करते हुए बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी मित्र विरोध के लिए विरोध करते हुए औपचारिकता की रस्म पूरी कर रहे हैं। उनकी किसी भी बात में कोई तर्क नहीं होता। 

छोटी सी बात पर उछल कर खड़े हो जाते हैं कांग्रेस विधायक
उन्होंने कहा कि हरोली क्षेत्र के कांग्रेस विधायक को विधानसभा में नई जिम्मेदारी मिली है। वीरभद्र सिंह उनके साथ बैठते हैं, ऐसे में उनके सामने बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती है। छोटी सी बात पर भी वह उछल कर खड़े हो जाते हैं। हालांकि यह भी उन्हें पता नहीं होता है कि जो विरोध वह कर रहे हैं उसकी जरूरत है भी या नहीं। उन्होंने कहा कि उन्हें लगा था कि हरोली क्षेत्र में काफी उद्योग लगे होंगे लेकिन वह यहां आकर हैरान हैं कि पहाडिय़ों को काटने के अतिरिक्त यहां कुछ भी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पहाडिय़ां काटने से हर कोई हैरान है। आखिर इनकी मिट्टी कहां जाएगी? क्या पहाडिय़ों को काटना ही कांग्रेस का विकास है? यहां बनाए गए लेबर होस्टल में जब पुरुष भाई ही नहीं रहते तो क्या बहनें यहां वुमैन हौस्टल में रुक  पाएंगी? ऐसे कार्यों पर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी कसा तंज
मुख्यमंत्री ने इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी तंज कसा। उन्होंने चुनावों से पहले मंडी रैली में आए कांग्रेस नेता को कांग्रेस का साहबजादा करार देते हुए कहा कि उनका एक और भी नाम है लेकिन वह उस नाम को लेना नहीं चाहते हैं। लोग उन्हें उसी नाम से अधिक जानते हैं। उन्होंने कहा कि इस रैली में वीरभद्र सिंह को मुख्यमंत्री कैंडीडेट घोषित किया था लेकिन इतिहास गवाह है कि जब-जब वीरभद्र को सी.एम. कैंडीडेट घोषित किया गया तब-तब वह सी.एम. नहीं बन पाए। 

चढ़ावे से होगा गऊसदनों का संचालन 
मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिरों व ट्रस्टों का रुपया पहले गाडिय़ों और विश्रामगृह के निर्माण के लिए खर्च होता था। लोगों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे से अब गऊसदनों का संचालन होगा। लोगों का चढ़ावा भी सही काम आएगा। यही नहीं अब शराब पर भी सैस लगा है जिससे गऊसेवा की भावना जागृत होगी। 

कांग्रेस सरकार ने की फिजूलखर्ची 
जयराम ने कहा कि कांग्रेस सरकार की गलतियों की वजह से वर्तमान सरकार के समक्ष विकट परिस्थितियां पैदा हुईं हैं। कांग्रेस सरकार ने फिजूलखर्ची की। गाडिय़ां खरीदने पर करोड़ों रुपए खर्च किए और खटारा गाडिय़ां नई सरकार के हवाले कर दी गईं। उनके मंत्री 3-3 लाख किलोमीटर चली छकड़ा गाडिय़ों में ही चल रहे हैं। सी.एम. ऑफिस रिटायर्ड अधिकारियों के हवाले किया गया था। एक ऐसा भी वक्त आया जब जाते-जाते जो मांगा नहीं गया था उसे भी घोषित कर दिया गया। 

69 नैशनल हाईवे की डी.पी.आर. नहीं की तैयार
मुख्यमंत्री ने कहा कि डेढ़ वर्ष तक कांग्रेस सरकार ने 69 नैशनल हाईवे की डी.पी.आर. इसलिए तैयार नहीं की ताकि इसका श्रेय भाजपा को न मिले। केंद्रीय प्रोजैक्टों को रोका गया। 6 नैशनल हाईवे की डी.पी.आर. बनाने का काम भी पूर्व सरकार ने पूरा नहीं किया। अब मार्च के अंत तक डी.पी.आर. तैयार करने के लिए कंसल्टैंसी टैंडर पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं जिस पर तेजी से काम चल रहा है।

हरोली से भाजपा विधायक न होना पीड़ादायक
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली से भाजपा विधायक न होना पीड़ादायक बात है। छोटी सी कमी रह गई जिसे अगली बार पूरा कर लिया जाएगा। प्रदेश में 5 नहीं 15 वर्ष भाजपा सरकार रहेगी। हरोली का भी उसमें योगदान होगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!