CM जयराम बोले-मैंने गरीबी को करीब से देखा है

Edited By Vijay, Updated: 10 Jul, 2018 10:11 PM

cm jayaram said  i ve seen poverty from near

हिमाचल प्रदेश के हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता है और इसके लिए प्रदेश सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है और मुख्यमंत्री होने के नाते यह उनका नैतिक दायित्व बनता है।

राजगढ़: हिमाचल प्रदेश के हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता है और इसके लिए प्रदेश सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है और मुख्यमंत्री होने के नाते यह उनका नैतिक दायित्व बनता है। यह विचार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को राजगढ़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए रखे। उन्होंने कहा कि वह एक ऐसे परिवार से संबंध रखते हैं जिसने गरीबी को करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि वह न ही किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि से राजनीति में आए हैं और शायद ही भविष्य में उनके परिवार से कोई राजनीति में आए।


मुख्यमंत्री न मानने वालों को दी चेतावनी
उन्होंने कहा कि आज भी कुछ लोग उन्हेंमुख्यमंत्री नहीं मानते हैं, ऐसे लोगों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि वे यह समझ जाएं कि प्रदेश में आज भाजपा की सरकार है और प्रदेश में हर वर्ग के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2007 में पहली बार पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनी, उस समय वह प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष थे और अब जब उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है तो भी पूर्ण बहुमत है। मुख्यमंत्री राजगढ़ में काफी प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दिए और लगभग डेढ़ घंटा तक भाषण दिया और बीच-बीच में बड़े मजाकिया अंदाज में बिना नाम लिए विपक्ष पर भी बरसते रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!