Edited By Vijay, Updated: 24 Apr, 2021 12:14 AM
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक ली। इससे पहले मुख्यमंत्री ने 4 मार्च, 2021 को पहली खुराक ली थी। टीकाकरण के बाद मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को यह संदेश दिया कि वे कोरोना वायरस से...
शिमला (ब्यूरो): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक ली। इससे पहले मुख्यमंत्री ने 4 मार्च, 2021 को पहली खुराक ली थी। टीकाकरण के बाद मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को यह संदेश दिया कि वे कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीका लगवाने के लिए आगे आएं। वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में टीकाकरण अभियान सुचारू रूप से चल रहा है और अब तक वैक्सीन की 13.89 लाख खुराकें दी जा चुकी हैं। फेस मास्क का उपयोग, परस्पर दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन और नियमित रूप से हाथ धोना इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए अत्यंत आवश्यक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान देश में सफलतापूर्वक कार्यान्वित किया जा रहा है। जो हमारे वैज्ञानिकों तथा डॉक्टरों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। केंद्र सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वीरवार को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य सरकार ने भी 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का नि:शुल्क टीकाकरण करवाने का निर्णय लिया है। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेखा चोपड़ा और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र मोक्टा भी उपस्थित रहे।