पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले के आरोपियों को जमीन खोद कर निकालेंगे : जयराम

Edited By Vijay, Updated: 07 May, 2022 09:22 PM

cm jairam thakur

पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक करने के सभी आरोपियों को जमीन खोद कर निकाला जाएगा। इस परीक्षा को रद्द किया गया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जेओए पेपर लीक मामले में भी जांच चल रही है। आरोपी चाहे कितनी भी ऊंची पहुंच वाले क्यों न हों,...

सैंज (बुद्धि सिंह): पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक करने के सभी आरोपियों को जमीन खोद कर निकाला जाएगा। इस परीक्षा को रद्द किया गया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जेओए पेपर लीक मामले में भी जांच चल रही है। आरोपी चाहे कितनी भी ऊंची पहुंच वाले क्यों न हों, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बंजार विधानसभा क्षेत्र में दौरे के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने जिला स्तरीय सैंज मेले में भी शिरकत की। मुख्यमंत्री ने सैंज में सीएचसी में 100 बिस्तर की व्यवस्था की घोषणा करते हुए कहा कि इसकी क्षमता को बढ़ाएंगे। चिकित्सकों की संख्या बढ़ने से यहां रात्रि सेवा भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्वती परियोजना के प्रभावितों को रोजगार के मसले पर तकनीकी चीजों को लेकर मामला उलझा हुआ है। आरआर प्लान को लेकर सरकार आगे बढ़ रही है और जल्द समाधान की उम्मीद है। 

विरोध प्रदर्शन करना ही है कांग्रेस का काम
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में डाॅक्टरों की तैनाती को लेकर कांग्रेस के धरने-प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम विरोध प्रदर्शन करना ही है। इसके अलावा कांग्रेस और कुछ नहीं करती। डाक्टरों की कमी को प्रदेश में पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के समय डाक्टरों की जितनी नियुक्तियां हुई हैं, उतनी पहले कभी नहीं हुईं। आम आदमी पार्टी को लेकर उन्होंने कहा कि इस पार्टी का हिमाचल में कोई जनाधार नहीं है और प्रदेश की जनता इसके कारनामों से भलीभांति परिचित है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!