BJP के अभ्यास वर्ग में बोले CM जयराम, पूरे जोश और तैयारियों के साथ फील्ड में उतरेगी पार्टी (Video)

Edited By Vijay, Updated: 09 Oct, 2018 09:22 PM

लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए प्रदेश भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरना शुरू कर दिया है। प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रो में बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए अभ्यास वर्ग का आयोजन कर रही है जिसमे कार्यकर्ताओं को सरकार की नीतियों को जन जन तक...

शिमला (योगराज): लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए प्रदेश भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरना शुरू कर दिया है। प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रो में बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए अभ्यास वर्ग का आयोजन कर रही है जिसमे कार्यकर्ताओं को सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुचाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। शिमला संसदीय क्षेत्र में भी शिमला के बनूटी में 2 दिवसीय अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया, जिसका समापन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया।

चारों ससंदीय क्षेत्र में जीत हासिल करेगी भाजपा
उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा वर्ष 2014 में हुए आम चुनाव के परिणामों को दोहराते हुए प्रदेश के चारों ससंदीय क्षेत्र में जीत हासिल करेगी। लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैैैयार कर रही है। शिमला ससंदीय क्षेत्र में 2 दिवसीय अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया है और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता पूरे जोश और तैयारियों के साथ फील्ड में उतरेंगे और चारों सीटों पर पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करेंगे।

अभ्यास वर्ग में ये रहे शामिल
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण बैठक थी और सभी संसदीय क्षेत्रों में इस तरह की बैठकेंआयोजित करने का निर्णय हुआ है। अभ्यास वर्ग में शिमला के सांसद वीरेंद्र कश्यप सहित शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सहजल और शिमला संसदीय क्षेत्र के पदाधिकरी और कार्यकर्ता शामिल हुए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!