Edited By Ekta, Updated: 11 Mar, 2019 10:43 AM
लोकसभा चुनावों का ऐलान होने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की चारों सीटों को जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। केन्द्र सरकार के पांच साल एवं प्रदेश भाजपा सरकार के एक साल से...
शिमला (योगराज): लोकसभा चुनावों का ऐलान होने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की चारों सीटों को जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। केन्द्र सरकार के पांच साल एवं प्रदेश भाजपा सरकार के एक साल से अधिक के कार्यकाल में हिमाचल ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ने उम्मीद जताई है कि जनता निश्चित रूप से अपने वोट का सही इस्तेमाल कर भाजपा द्वारा किए गए विकास को ही अपना वोट करेगी।