Edited By Ekta, Updated: 06 Jun, 2018 09:37 AM
पर्यावरण दिवस पर हैलीकॉप्टर से सुंदरनगर जा रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का मौसम के बदलते मिजाज ने रास्ता रोक दिया, जिसके चलते बिलासपुर के लुहणू मैदान में उनकी आपात लैंडिंग करवानी पड़ी। हालांकि जयराम कुछ ही मिनट लुहणू मैदान में रुके। करीब 10 मिनट बाद...
बिलासपुर: पर्यावरण दिवस पर हैलीकॉप्टर से सुंदरनगर जा रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का मौसम के बदलते मिजाज ने रास्ता रोक दिया, जिसके चलते बिलासपुर के लुहणू मैदान में उनकी आपात लैंडिंग करवानी पड़ी। हालांकि जयराम कुछ ही मिनट लुहणू मैदान में रुके। करीब 10 मिनट बाद वह सुंदरनगर रवाना हो गए।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मंगलवार को पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए शिमला से सुंदरनगर जा रहे थे। इस दौरान सुबह अचानक मौसम खराब होने की वजह से ही बिलासपुर के लुहणू ग्राऊंड में करीब 9 बजे लैंडिंग करवानी पड़ी। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन का अमला वहां पहुंच गया जिसके बाद प्रशासन द्वारा गाड़ियां उपलब्ध करवाई गईं।