बिना नाम लिए CM का बिंदल पर हमला, बोले-जिसने घर बदला, वह घर का रहा न घाट का

Edited By Punjab Kesari, Updated: 06 Sep, 2017 11:59 PM

cm attacked on bindal  whosoever changed the house  not home or moorage

बुधवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रेणुका क्षेत्र में कांडो कांसर में आयोजित एक जनसभा में बेनामी संपत्तियों के मामले में नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल का नाम लिए बिना जमकर हमला बोला।

नाहन: बुधवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रेणुका क्षेत्र में कांडो कांसर में आयोजित एक जनसभा में बेनामी संपत्तियों के मामले में नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल का नाम लिए बिना जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बाहर से आए लोगों का चुनाव में समर्थन नहीं करना चाहिए क्योंकि जिसने घर बदला, वह घर का रहा न घाट का। क्षेत्र के विकास के लिए स्थानीय व्यक्ति को ही आगे लाना चाहिए और चुनाव जीताना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हैरानी की बात है कि एक भाजपा नेता सोलन से यहां आकर जनता को लालच देकर नाहन में बैठ गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भाजपा नेता ने बेनामी संपत्तियां खरीदीं तथा अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर इन संपत्तियों की एवज में भारी-भरकम मुआवजा हथियाया। 

समर्थन के बावजूद नाहन की जनता को मिला धोखा
उन्होंने कहा कि नाहन शहर के भोले-भाले लोगों ने इनका समर्थन किया लेकिन नाहन की जनता को धोखा मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को कभी भी चुनाव में बाहरी व्यक्ति का समर्थन नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि अब यह नेता चुनाव लडऩे के लिए अन्य विधानसभा क्षेत्र की तलाश में हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके धन-बल से प्रभावित हुए लेकिन अब दुविधा में हैं क्योंकि उन्होंने अपनी जमीन तथा इसका मुआवजा गंवाया है। यह व्यक्ति अपने नाम पर ग्रामीणों से पावर ऑफ  अटॉर्नी प्राप्त करने में कामयाब रहा और इसके पश्चात परियोजना अधिकारियों से बढ़ी हुई दरों पर मुआवजा हासिल किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह धन-बल के जरिए चुनाव जीतने के हमेशा खिलाफ रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!