CM के खिलाफ 6 विधायकों की बगावत पर सुक्खू का बड़ा बयान

Edited By Punjab Kesari, Updated: 24 Jul, 2017 03:43 PM

cm against 6 mla revolt on of sukhu big statement

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ पत्र बम की खबरों पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा बयान दिया है।

शिमला (विकास शर्मा): मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ पत्र बम की खबरों पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा बयान दिया है। सुक्खू ने इस बात से इनकार नहीं किया कि ऐसा कोई पत्र लिखा गया है, बल्कि इससे भी आगे बढ़कर उन्होंने साफ-साफ कहा कि ये पार्टी का आंतरिक मसला है। विधायकों की शिकायतें अक्सर आलाकमान तक पहुंचती हैं और ऐसे विवाद मिल बैठकर सुलझाए जाते हैं। यहीं नहीं पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आलाकमान को सिर्फ ऐसी चिट्ठियां लिखी ही नहीं जाती हैं बल्कि व्यक्तिगत तौर पर भी शिकायतें होती रहती हैं। सुक्खू ने कहा कि मेरे खिलाफ भी शिकायतें होती हैं, कुछ नेता सीएम के खिलाफ भी शिकायत करते हैं। उन्होंने कहा कि जब ऐसी शिकायतें ज्यादा हो जाती हैं तो पार्टी आलाकमान को उसके बारे में अवगत कराया जाता है और आलाकमान मसले को सुलझाता है। 


क्या है मामला?
दरअसल सबसे पहले पंजाब केसरी ने खुलासा किया था कि हिमाचल कांग्रेस के 6 विधायकों और कुछ पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद कर दिया है। इसी संबंध में कांग्रेस नेताओं ने सी.एम. के खिलाफ पार्टी हाईकमान को एक शिकायत पत्र भेजा है। जिसमें मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर सवाल उठाए गए हैं और उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग की गई है। सूत्रों के अनुसार सरकार में बैठे कई मंत्री, विधायक व पदाधिकारी मुख्यमंत्री के गुड़िया मामले में दिए गए बयानों से बेहद आहत हैं। पत्र के माध्यम से विधायकों ने आरोप लगाया है कि सरकार इस गंभीर मामले से निपटने में सियासी फ्रंट पर फेल रही है। ऐसे में विधायकों ने मुख्यमंत्री को उनके पद से हटाने की बात कही है। विधायकों ने पत्र में यह भी कहा कि मुख्यमंत्री को पद से हटाकर कांग्रेस सलाहकार परिषद में शामिल किया जाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!