Edited By Ekta, Updated: 07 Feb, 2019 05:36 PM
सोलन में ग्राम पंचायत संघोई में गुरुवार को आसमानी बिजली गिरने से स्थानीय मंदिर की छत व दीवारों में भी दरारें आई हैं। साथ ही बीच का गुमद बिल्कुल तहस-नहस हो गए हैं। गनीमत यह रही कि बिजली के गिरने से कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं लोगों के घरों...
सोलन (नरेश पाल): सोलन में ग्राम पंचायत संघोई में गुरुवार को आसमानी बिजली गिरने से स्थानीय मंदिर की छत व दीवारों में भी दरारें आई हैं। साथ ही बीच का गुमद बिल्कुल तहस-नहस हो गए हैं। गनीमत यह रही कि बिजली के गिरने से कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं लोगों के घरों में बिजली के उपकरण जलकर खराब हो गए हैं।
संघोई पंचायत के उपप्रधान कृष्ण लाल शमाज ने बताया कि करीब 1 बजे अचानक जोर का धमाका हुआ। सब लोग डर कर घरों से बाहर आ गए। घटना का पता चलते ही तहसीलदार अर्की संतराम शर्मा व नायब तहसीलदार दाड़लाघाट बालकराम कश्यप ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। साथ ही नुकसान की रिपोर्ट भेजने के आदेश भी दिए।