हिमाचल: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा टिकटों पर दिल्ली में मंथन शुरू

Edited By Vijay, Updated: 06 Mar, 2024 11:23 PM

churning begins in delhi on bjp tickets for lok sabha elections

हिमाचल प्रदेश से लोकसभा की 4 सीटों पर टिकट फाइनल करने के लिए दिल्ली में मंथन शुरू हो गया है। इसके लिए स्क्रीनिंग कमेटी बैठक में भाग लेने के लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल को दिल्ली बुलाया गया है....

शिमला (कुलदीप): हिमाचल प्रदेश से लोकसभा की 4 सीटों पर टिकट फाइनल करने के लिए दिल्ली में मंथन शुरू हो गया है। इसके लिए स्क्रीनिंग कमेटी बैठक में भाग लेने के लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल को दिल्ली बुलाया गया है, साथ ही लोकसभा चुनाव में संभावित प्रत्याशियों का फीडबैक लेने के लिए प्रदेश दौरे पर आए सौदान सिंह भी दिल्ली पहुंच गए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों के लिए पहले भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के नाम पर ही विचार किया जा रहा था लेकिन बदले सियासी घटनाक्रम के तहत अब कांग्रेस के 6 बागियों के विकल्प पर भी चर्चा हो रही है। इसमें सुधीर शर्मा और राजेंद्र राणा के नाम प्रमुख हैं। स्क्रीनिंग कमेटी बैठक में जयराम ठाकुर और डाॅ. राजीव बिंदल के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा और प्रदेश भाजपा सह-प्रभारी संजय टंडन प्रमुख रूप से भाग ले रहे हैं। 

4 लोकसभा सीटों पर ये नाम आए सामने
प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों के लिए भाजपा नेताओं के अलावा अब कांग्रेस के बागियों के नाम भी जुड़ गए हैं। शिमला संसदीय क्षेत्र पहले की तरह सांसद सुरेश कश्यप और पूर्व मंत्री डाॅ. राजीव सहजल का नाम लिया जा रहा है। यदि भाजपा किसी महिला को चुनाव मैदान में उतारती है तो उस स्थिति में विधायक रीना कश्यप के विकल्प पर चर्चा हो सकती है। हालांकि बदले सियासी घटनाक्रम में उनके विकल्प पर प्रदेश के सियासी गणित को जोड़कर कोई निर्णय लिया जाएगा। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का नाम लगभग फाइनल है लेकिन कांग्रेस के बागी राजेंद्र राणा के विकल्प पर भी चर्चा हो सकती है। मंडी संसदीय क्षेत्र से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के अलावा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल, अजय राणा एवं चमन कपूर का नाम सामने आ रहा है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से गद्दी नेता एवं प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर का नाम चर्चा में है। इसके अलावा कांग्रेस के बागी सुधीर शर्मा और राजीव भारद्वाज का नाम भी लिया जा रहा है।

सर्वे भी हो सकता है टिकट आबंटन का आधार
भाजपा के लिए टिकट आबंटन का एक आधार सर्वे भी हो सकता है। इसके लिए आलाकमान 2 बार सर्वे करवा चुका है, जिसमें दावेदार नेताओं के अलावा जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों का ध्यान रखा जाएगा।

दूसरे सप्ताह में आ सकती है दूसरी सूची
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी सूची मार्च के दूसरे सप्ताह में आ सकती है। यह सूची 10 मार्च को भी जारी हो सकती है, जिसमें हिमाचल प्रदेश के प्रत्याशियों के नाम भी सामने आ सकते हैं। यानी स्क्रीनिंग कमेटी और सर्वे के आधार पर जो नाम सामने आएंगे, उसको अंतिम स्वीकृति भाजपा का संसदीय बोर्ड देगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!