Edited By kirti, Updated: 14 May, 2019 05:14 PM
पांवटा साहिब के बहरहाल में एक नवनिर्मित उद्योग में काम कर रहे 3 युवकों पर गर्म-गर्म केमिकल गिर गया। जिस कारण वह बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल पांवटा लाया गया। जहां उनका उपचार हो रहा है। वहीं डॉक्टर संजीव सहगल ने बताया कि...
पांवटा साहिब (रोबनि) : पांवटा साहिब के बहरहाल में एक नवनिर्मित उद्योग में काम कर रहे 3 युवकों पर गर्म-गर्म केमिकल गिर गया। जिस कारण वह बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल पांवटा लाया गया। जहां उनका उपचार हो रहा है। वहीं डॉक्टर संजीव सहगल ने बताया कि तीनों युवको का शरीर 10 से 20% तक झुलसा हुआ हैं।