Edited By Punjab Kesari, Updated: 30 Nov, 2017 10:47 AM
शिमला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निवास हॉलीलॉज में पूर्व ओ.बी.सी. चेयरमैन चौधरी चंद्र कुमार, शाहपुर के कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष युवा नेता केवल सिंह पठानिया.....
धर्मशाला: शिमला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निवास हॉलीलॉज में पूर्व ओ.बी.सी. चेयरमैन चौधरी चंद्र कुमार, शाहपुर के कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष युवा नेता केवल सिंह पठानिया ने हिमाचल में हुए विधानसभा चुनावों के बारे में अपने-अपने क्षेत्र की जानकारी दी और विस्तार से चर्चा की। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी 40 प्लस सीटों से जीतकर वीरभद्र सिंह 7वीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के जुमलों से तंग आकर जनता ने भाजपा पार्टी को नकार दिया है।
गुजरात और हिमाचल में जनता बनाएगी कांग्रेस की सरकार
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा मतदान यही संदेश देता है कि हिमाचल की जनता ने विकास को मतदान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की झूठ की राजनीति से तंग आकर जनता का मोहभंग हो चुका है। अब वे दिन दूर नहीं, जब गुजरात और हिमाचल की जनता गुजरात और हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनाएगी। उसके बाद भाजपा की केंद्र में बैठी सरकार को भी बाहर का रास्ता दिखा देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा विकास और हर वर्ग को साथ लेकर चलती है, न कि भाजपा की तरह झूठ की राजनीति करती है।