Chamba: काॅलेज के नए भवन में चिट्टे के साथ पकड़ा डल्हौजी का युवक

Edited By Kuldeep, Updated: 10 Oct, 2025 04:40 PM

chamba chitta youth arrested

पुलिस ने सरोल स्थित मैडीकल काॅलेज के नए भवन के पास एक युवक से 2.60 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। सदर थाने में मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

चम्बा (काकू): पुलिस ने सरोल स्थित मैडीकल कालेज के नए भवन के पास एक युवक से 2.60 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। सदर थाने में मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस जवानों ने वीरवार रात को मैडीकल कालेज सरोल के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक ट्रक को जांच के लिए रोका गया। पुलिस दल को देख ट्रक सवार घबरा गया।

पुलिस ने ट्रक की तलाशी करने के लिए वाहन चालक को रुकने का इशारा किया। इसके बाद चालक से गाड़ी के कागज मांगे व देर रात आने का कारण पूछा तो युवक पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने शक के आधार पर वाहन की तलाशी ली। तलाशी लेने पर युवक से 2.60 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पूछताछ में युवक की पहचान अजय कुमार पुत्र ज्ञान चंद निवासी डल्हौजी के तौर पर की गई है। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जिला चम्बा में पुलिस द्वारा छेड़े गए नशे के अभियान के दौरान यह सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के दौरान नाका लगाकर नशे के सौदागर को दबोचा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!