कौल सिंह बोले- न्यायपालिका को कब्जे में कर रही है केंद्र की NDA सरकार

Edited By kirti, Updated: 22 Dec, 2018 12:58 PM

center s nda government in possession of judiciary

हिमाचल प्रदेश के मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने केंद्र की NDA सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार न्यायपालिका को अपने कब्जे में कर रही है। दरअसल राफेल डील पर कांग्रेस पार्टी के आदेशों...

मंडी (नीरज): हिमाचल प्रदेश के मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने केंद्र की NDA सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार न्यायपालिका को अपने कब्जे में कर रही है। दरअसल राफेल डील पर कांग्रेस पार्टी के आदेशों के तहत पत्रकार वार्ता करने आए कौल सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच के लिए जेपीसी का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को गुमराह किया और गलत तथ्य पेश किए। उन्होंने कहा कि इन्हीं तथ्यों के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के कई जज मुख्य न्यायधीश की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठा चुके हैं और यह कह चुके हैं कि मुख्य न्यायधीश केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं।

कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन निकाला

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूरे तथ्यों के साथ राफेल डील के मामले को उठाया है और देश की जनता आज इस मुद्दे पर कांग्रेस के साथ खड़ी हुई है। उन्होंने राफेल मामले पर मंडी जिला भाजपा द्वारा हालही में किए गए प्रदर्शन का हवाला देते हुए कहा कि जिला मुख्यालय पर आए प्रभावितों को रैली में शामिल करके कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन निकाला गया था। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के साथ नहीं चलना चाहती इस बात के सपष्ट संकेत नजर आ रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!