हिमाचल में बढ़ रहे साइबर क्राइम के मामले, 52 दिनों में साइबर सैल के पास पहुंचीं इतनी शिकायतें

Edited By Vijay, Updated: 24 Feb, 2021 10:52 PM

cases of cyber crime are increasing in himachal

हिमाचल में साइबर क्राइम के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। चालू वर्ष के शुरूआती 52 दिनों में ही साइबर क्राइम से जुड़ी 608 शिकायतें साइबर थाना पुलिस को मिली हैं। इसके तहत साइबर थाना पुलिस करीब 2,32,862 रु पए की राशि ठगी को शिकार हुए लोगों को वापस...

शिमला (राक्टा): हिमाचल में साइबर क्राइम के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। चालू वर्ष के शुरूआती 52 दिनों में ही साइबर क्राइम से जुड़ी 608 शिकायतें साइबर थाना पुलिस को मिली हैं। इसके तहत साइबर थाना पुलिस करीब 2,32,862 रु पए की राशि ठगी को शिकार हुए लोगों को वापस लौटाने में कामयाब रही है। प्रदेश में वर्ष 2016 से लेकर 2020 तक की साइबर क्राइम से जुड़ी शिकायतों का आंकलन करें तो यहां उक्त अवधि में करीब 7550 शिकायतें सामने आई हैं। इसके तहत करीब 45,73,654 रु पए की राशि लौटाने में सफलता मिली है। देखा जाए तो प्रदेश में वर्ष 2016 के बाद से साइबर क्राइम के मामलों में साल दर साल वृद्धि हुई है।

अब तक 48 लाख से अधिक की राशि वापस दिलवाई

वर्ष 2016 में जहां साइबर क्राइम से जुड़ी 519 शिकायतें दर्ज हुईं, वहीं वर्ष 2017 में यह आंकड़ा बढ़कर 570 पहुंच गया। इसी तरह वर्ष 2018 में 980 तो वर्ष 2019 में 1638 और वर्ष 2020 में रिकॉर्ड 3843 शिकायतें दर्ज की गईं। साइबर थाना पुलिस वर्ष 2016 में करीब 48,670 रु पए ठगी का शिकार हुए लोगों को वापस लौटाने में सफल रही। इसी तरह वर्ष 2017 में 570 शिकायतों के तहत 3,24,807, वर्ष 2018 में 980 शिकायतों के तहत 9,59,186, वर्ष 2019 में 10,56,298 और वर्ष 2020 में 3,843 शिकायतों के तहत सर्वाधिक 21,84,693 रु पए की राशि ठगी का शिकार हुए लोगों को वापस लौटाई गई।

नए-नए हथकंडे अपनाकर फंसा रहे जाल में

साइबर शातिर नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं, ऐसे में राज्य पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से जनता को जागरूक कर रही है ताकि शातिर आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब न हों। साइबर सैल ने अलर्ट किया है कि अपना पासवर्ड, पिन और ओटीपी को किसी के साथ भी शेयर न करें। यदि ओटीपी शेयर करते हंै, तो समझो कि आपका बैंक अकाऊंट चंद सैकेंड में खाली हो जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!