खबली दोसड़का में पेड़ से टकराई कार, 1 की मौत 3 लोग घायल

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 09 Nov, 2020 05:07 PM

car collides with tree in khabli doska 1 killed 3 injured

मुबारिकपुर-रानीताल राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सोमवार सुबह देहरा के साथ लगते खबली दोसड़का में एक कार पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग इस दुर्घटना में घायल हो गए। जानकारी के अनुसार...

देहरा (राजीव): मुबारिकपुर-रानीताल राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सोमवार सुबह देहरा के साथ लगते खबली दोसड़का में एक कार पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग इस दुर्घटना में घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कार में सवार चारों लोग जालधंर से नगरोटा बगवां में एक शादी समारोह में जा रहे थे। खबली दोसड़का के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में सभी सवार घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने हरनाम सिंह (68) पुत्र मस्तराम निवासी गढ़ पालमपुर को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में घायल अन्य 3 लोगों शूरवीर सिंह (49) व उसकी पत्नी ममता (42) और उसकी बेटी कुनिका (22) निवासी भेदरहड़ नगरोटा बगवां को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!