Edited By Vijay, Updated: 25 Oct, 2019 05:33 PM
विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्रीनयनादेवी में शुक्रवार को धनतेरस के उपलक्ष्य पर माता के दर्शन करके वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पहाड़ी से नीचे खाई में गिर गई, जिसमें 3 लोग सवार थे। इस हादसे में 2 महिलाओं को गंभीर चोटें आईं हैं।
बिलासपुर (मुकेश): विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्रीनयनादेवी में शुक्रवार को धनतेरस के उपलक्ष्य पर माता के दर्शन करके वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पहाड़ी से नीचे खाई में गिर गई, जिसमें 3 लोग सवार थे। इस हादसे में 2 महिलाओं को गंभीर चोटें आईं हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये श्रद्धालु हिमाचल के नालागढ़ के समीप दभोटा से माता के दर्शन के लिए आए थे और वापसी के समय यह दुर्घटना घट गई।
वहीं हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे होमगार्ड के जवान, पुलिस कर्मियों और फायर कर्मियों ने स्थानीय लोगों की सहायता से रैस्क्यू ऑप्रेशन शुरू किया लेकिन गहरी खाई होने के कारण घायलों को रैस्क्यू करना आसान काम नहीं था। बड़ी मुश्किल से रस्सियों के माध्यम से लोग पहाड़ी से नीचे उतरे और अपनी जान जोखिम में डालकर श्रद्धालुओं को खाई से बाहर निकाला।
बताया जा रहा है कि रस्सियों के सहारे खाई में उतरना भी बहुत ही कठिन था क्योंकि ऊपर से पत्थर भी गिर रहे थे लेकिन स्थानीय युवकों ने साहस दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल महिलाओं को निकाल कर अस्पताल भेजा। मौके पर रैस्क्यू टीम के साथ एसडीएम सुभाष गौतम और डीएसपी संजय शर्मा भी मौजूद थे।