Edited By kirti, Updated: 23 May, 2019 08:35 AM
हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक सड़क हादसा हो गया है। जहां एक बस सड़क से नीचे पलट गई। इस हादसे में 21 लोगों को चोटें आईं हैं। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब साढ़े चार...
शिमला(योगराज):हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक सड़क हादसा हो गया है। जहां एक बस सड़क से नीचे पलट गई। इस हादसे में 21 लोगों को चोटें आईं हैं। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे जुब्बल के दोची में हुआ। बताया जा रहा है जब एचआरटीसी की बस ब्यास (चंडीगढ़)- रोहड़ू जा रही थी कि अचानक ब्रेक फेल होने के कारण सड़क पर पलट गई।