ब्रेड के शौकीनों पर महंगाई की मार, जानिए कितने बढ़े रेट

Edited By Ekta, Updated: 25 Oct, 2018 02:57 PM

bread inflation

ब्रेड के शौकीनों पर महंगाई की मार पड़ी है। सामान्य और ब्राउन ब्रेड के दामों मे कंपनियों ने 1 नहीं 2 नहीं बल्कि पूरे पांच रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। जिससे हल्की-फुल्की ब्रेड ने लोगों की जेब पर एक्सट्रा भार डाल दिया है। बुधवार से इनके रेट सामने...

शिमला: ब्रेड के शौकीनों पर महंगाई की मार पड़ी है। सामान्य और ब्राउन ब्रेड के दामों मे कंपनियों ने 1 नहीं 2 नहीं बल्कि पूरे पांच रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। जिससे हल्की-फुल्की ब्रेड ने लोगों की जेब पर एक्सट्रा भार डाल दिया है। बुधवार से इनके रेट सामने आए। कंपनियों ने कहा कि मैदे के दाम 4 रुपए प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। ट्रक ढुलाई भी 20 से 25 फीसदी महंगी हो गई है।

400 ग्राम की सैंडविच ब्रेड अब 25 के बजाय 30 रुपए, 30 रुपए वाली 35 में, ब्राउन ब्रेड भी अब 35 रुपए में मिलेगी। 110 रुपए की जंबो ब्रेड अब 115 रुपए में मिलेगी। मिल्क पाव भी 30 के बजाय 35 रुपए में मिलेगा। हालांकि 150, 200 और 300 ग्राम की हाफ ब्रेड के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। चाणक्य बेकरी प्रोडक्ट के एरिया मैनेजर विक्रम शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!