पंचायत प्रतिनिधियों पर उठी उंगली, बंद कमरे में BPL सूची तैयार कर डाले चहेतों के नाम

Edited By Vijay, Updated: 25 Apr, 2018 01:17 AM

bpl list prepared for closed room

लगघाटी की भूमतीर पंचायत पर ग्रामीणों ने बी.पी.एल. सूची में धांधली के आरोप लगाए हैं कि पंचायत सचिव की मौत के बाद सर्वे रिपोर्ट में हेरा-फेरी कर पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने चहेतों को बी.पी.एल. सूची में डाला।

कुल्लू: लगघाटी की भूमतीर पंचायत पर ग्रामीणों ने बी.पी.एल. सूची में धांधली के आरोप लगाए हैं कि पंचायत सचिव की मौत के बाद सर्वे रिपोर्ट में हेरा-फेरी कर पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने चहेतों को बी.पी.एल. सूची में डाला। इसके लिए ग्राम सभा में पंचायत प्रतिनिधियों ने कोरम पूरा होने के बाद बंद कमरे में बी.पी.एल. सूची तैयार की, जिस पर ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ  एस.डी.एम. अमित गुलेरिया को शिकायत पत्र सौंपा है। वहीं भूमतीर पंचायत में बी.पी.एल. सूची से 13 लोगों को बाहर किया और उनके स्थान पर 13 नए लोगों को डाला, जिसमें ग्रामीणों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने चहेतों को बी.पी.एल. सूची में शामिल करने के आरोप लगाते हुए प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। 


अपनी मर्जी से बी.पी.एल. की सूची से 13 लोगों को हटाया
खिनारगी गांव के स्थानीय निवासी पवन देव ने कहा कि आई.आर.डी.पी. सर्वे में उनको 18 नंबर दिए थे और उसके हस्ताक्षर भी रजिस्टर पर किए थे। उन्होंने कहा कि उसके बाद सर्वे रजिस्टर में 24 नंबर पाए गए, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद उन्हें बी.पी.एल. सूची में नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी मर्जी से बी.पी.एल. की सूची से 13 लोगों को हटाया और 13 नए लोगों को डाला। भूमतीर की शालू ठाकुर ने कहा कि पंचायत में बी.पी.एल. सूची में हेरा-फेरी हुई है और ग्राम सभा में कोरम पूरा होने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने बंद कमरे में बी.पी.एल. सूची तैयार की।


रजिस्टर में ओवर राइटिंग कर रिकार्ड से छेड़छाड़ 
लोगों ने कहा कि नए 13 लोगों की सूची में कई अपात्र शामिल हैं, जिसके लिए एस.डी.एम. कुल्लू को शिकायत पत्र सौंप कर निष्पक्ष छानबीन की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव की मौत के बाद बी.पी.एल. सूची के लिए हुए सर्वे में हेराफेरी की है, जिससे रजिस्टर में ओवर राइटिंग कर रिकार्ड से छेड़छाड़ की गई है, जिसकी प्रशासन छानबीन करे और बी.पी.एल. सूची में नए शामिल लोगों की पात्रता की जांच हो ताकि ग्रामीणों पर उचित कार्रवाई कर वास्तविकता सामने लाई जाए।


बी.डी.ओ. कुल्लू को दिए कार्रवाई के निर्देश
एस.डी.एम.कुल्लू अमित गुलेरिया ने कहा कि भूमतीर पंचायत में बी.पी.एल. सूची में धांधली का शिकायत पत्र ग्रामीणों ने सौंपा है, जिसमें बी.पी.एल. सूची के लिए हुए सर्वे से छेड़छाड़ का ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों पर आरोप लगाया है, जिसकी छानबीन की जाएगी। बी.डी.ओ. कुल्लू को मामले में उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश सरकार ने 100 दिन के एजैंडे में बी.पी.एल. की सूची के लिए सर्वे करवाया गया था जिसके आधार पर सरकार द्वारा बी.पी.एल. की सूची तैयार कर गरीब लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रशासन द्वारा कार्य किया जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!