Edited By kirti, Updated: 15 Sep, 2018 02:38 PM
रामपुर उपमंडल के तहत पशाडा कैंची के पास बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर एक खाई मे जा गिरी। जहां दो 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक घायल है। जब स्थानीय लोगों को इस बात का पता लगा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर...
रामपुर(विशेषर): रामपुर उपमंडल के तहत पशाडा कैंची के पास बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर एक खाई मे जा गिरी। जहां दो 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई और एक घायल है। जब स्थानीय लोगों को इस बात का पता लगा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे लिया। जिसके बाद पुलिस ने शवोंं को पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान गुडू राम पुत्र डोला राम आयु 32 साल, पूखानंद पुत्र केवल राम आयु 42 साल के रुप में हुई है।वह दोनों बसाहरा गांव के निवासी थे। जबकि चंद करण पुत्र दानू राम आयु 40 निवासी मघारा घायल है जिसका खनेरी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दरअसल बोलेरो कैंपर एचपी 06 ए 6844 गौरा की ओर जा रही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिके चलते यह हादसा हुअा।