ऊना में BJP करेगी संगठन मजबूत, 5 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

Edited By kirti, Updated: 06 Jul, 2019 01:45 PM

bjp state president satpal satti

जहां देशभर में आज भाजपा ने अपने सदस्यता अभियान को शुरू की। वहीं ऊना में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। बता दें कि 11 अगस्त तक चलने वाले सदस्यता अभियान में भाजपा ने हिमाचल में 5 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।...

ऊना (अमित) : जहां देशभर में आज भाजपा ने अपने सदस्यता अभियान को शुरू की। वहीं ऊना में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। बता दें कि 11 अगस्त तक चलने वाले सदस्यता अभियान में भाजपा ने हिमाचल में 5 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। सत्ती ने कहा कि 3 साल पहले सदस्यता अभियान में भाजपा ने 13 लाख 41 हजार सदस्य बनाए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में भाजपा विशेष अभियान चलाकर जनसंपर्क करेगी और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़कर पार्टी को मजबूत किया जाएगा।
PunjabKesari

वहीँ केंद्र सरकार के बजट को कांग्रेस द्वारा दिशाहीन बताने पर उन्होंने कांग्रेस पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व खुद दिशाहीन हो चूका है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने तो कुछ भी बोलने से ही इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार के पिछले बजटों को भी दिशाहीन ही बताती थी। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनावों ने कांग्रेस को बता दिया है कि जनता पीएम नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है और जनता मोदी सरकार की नीतियों और कार्यों से खुश है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!