देश ही नहीं प्रदेश में भी कांग्रेस की स्थिति खराब : राजीव बिंदल

Edited By Vijay, Updated: 30 Jan, 2024 10:25 PM

bjp state president rajeev bindal

देश ही नहीं प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार की स्थिति खराब हो गई है। राष्ट्रीय स्तर पर जो हालात कांग्रेस पार्टी के हैं वही हाल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार का है। 14 महीने की सरकार में प्रदेश में सब तरफ अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

धर्मशाला (जिनेश): देश ही नहीं प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार की स्थिति खराब हो गई है। राष्ट्रीय स्तर पर जो हालात कांग्रेस पार्टी के हैं वही हाल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार का है। 14 महीने की सरकार में प्रदेश में सब तरफ अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। यह बात मंगलवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पहली बार प्रदेश का हाल ऐसा हुआ है कि सरकार का एक साल हुआ हो और लोग सड़कों पर उतर आए हों। बिंदल ने कहा कि सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पूरे प्रदेश भर में लोगों द्वारा किए जा रहे हैं। इससे प्रदेश की कांग्रेस सरकार की साख भी गिर गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा को कुछ भी करने की जरूरत नहीं है सरकार में खुद ही विरोधाभास की स्थिति चल रही है।

कांग्रेस को लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा खमियाजा
राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश के हालात कांग्रेस पार्टी को पहले से ही पता थे तो प्रदेश की जनता को झूठी गारंटियां देकर प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आई और अब कहते हैं कि केंद्र की सरकार उनकी मदद नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि किसने कांग्रेस पार्टी को कहा था कि 1500 रुपए देने का वायदा महिलाओं से करे। हिमाचल की जनता को कांग्रेस धोखा दे रही है तथा आगामी लोकसभा चुनावों में इसका खमियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा। 

पार्टी की बैठक में हिस्सा लेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
राजीव बिंदल ने कहा कि 3 फरवरी को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा प्रस्तावित है। कांगड़ा प्रवास के दौरान नड्डा जोरावर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे तथा धर्मशाला में रात्रि ठहराव के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनावों को लेकर बैठक करेंगे। विपक्षी पार्टियों का गठबंधन अब डूबता हुआ दिख रहा है। बिंदल ने कहा कि जिनको इंडिया गठबंधन संयोजक बनाने जा रहा था वह वर्तमान में एनडीए के मुख्यमंत्री हैं। कांग्रेस पार्टी परिवार की पार्टी है तथा कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाली पार्टियां भी पारिवारिक पार्टियों के साथ-साथ स्वार्थवादी पार्टियां हैं। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!