ओकओवर मेें BJP की डिनर Diplomacy, अध्यक्ष-उपाध्यक्षों पर हुई मंत्रणा

Edited By Vijay, Updated: 20 Sep, 2018 10:51 PM

bjp s diner diplomacy in oakover counsel about on chairman vice chairman

मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर वीरवार सायं वरिष्ठ भाजपा नेता रात्रि भोज के बहाने एकत्र हुए। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस दौरान निगम-बोर्ड के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों को लेकर मंत्रणा हुई।

शिमला: मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओकओवर मेें वीरवार सायं वरिष्ठ भाजपा नेता रात्रि भोज के बहाने एकत्र हुए। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस दौरान निगम-बोर्ड के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों को लेकर मंत्रणा हुई। डिनर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भाग लिया। भाजपा की इस डिनर डिप्लोमैसी में 2 दिन तक शिमला में हुए पार्टी के मंथन से निकले निष्कर्ष पर भी चर्चा हुई।

हिमाचल में भाजपा फिर करेगी क्लीन स्वीप : नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने देर सायं शिमला पहुंचने पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में दावा किया है कि भाजपा फिर से लोकसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास नरेंद्र मोदी जैसा सशक्त नेतृत्व है, जिनकी नीतियों का विश्व अनुसरण कर रहा है। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की आयुष्मान भारत योजना की खास बातों का उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि इससे देश के 55 करोड़ लोगों को लाभ होगा और उनको 5 लाख रुपए तक हैल्थ कवरेज मिलेगा। नड्डा के शुक्रवार को स्वच्छता अभियान में भाग लेने का कार्यक्रम है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!