Edited By Vijay, Updated: 04 Feb, 2024 05:50 PM
रविवार को शक्तिपीठ ब्रजेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शीश नवाया। मंदिर के पुजारी पंडित उमा शंकर शर्मा ने पूजा-अर्चना करवा कर मंदिर के इतिहास बारे जानकारी दी।
कांगड़ा (अविनाश): रविवार को शक्तिपीठ ब्रजेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शीश नवाया। मंदिर के पुजारी पंडित उमा शंकर शर्मा ने पूजा-अर्चना करवा कर मंदिर के इतिहास बारे जानकारी दी। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि जब भी कांगड़ा आता हूं तो मां के दर्शन अवश्य करता हूं। आज भी यह सौभाग्य प्राप्त हुआ। माता रानी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मां के दर्शन से नई ऊर्जा, ताकत मिली है। इस मौके पर उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सह प्रभारी संजय टंड, विधायक पवन काजल, प्रदेश भाजपा सचिव वीरेंद्र चौधरी, एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल, नरेंद्र त्रेहन सहित कांगड़ा भाजपा मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here