Edited By Vijay, Updated: 07 Dec, 2021 06:28 PM
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद की अध्यक्षता में होटल ध्रुव शिमला में शुरू हुई। पहले दिन प्रदेश पदाधिकारी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी...
शिमला (योगराज): भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद की अध्यक्षता में होटल ध्रुव शिमला में शुरू हुई। पहले दिन प्रदेश पदाधिकारी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी रेणु थापर विशेष रूप में उपस्थित रहे। पदाधिकारी बैठक में महिला मोर्चा के पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और कार्यसमिति में आने वाले विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
रश्मिधर सूद ने बताया कि महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 7 से 9 दिसम्बर तक चलेगी, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री और राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति बैठक के माध्यम से महिला मोर्चा को अगामी कार्यक्रमों के लिए प्रशिक्षित करवाया जाएगा। इस कार्यसमिति में प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन भी किया गया है जोकि भाजपा में एक निरंतर प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि आगामी नगर निगम शिमला के चुनावों एवं 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए भी महिला मोर्चा आगामी रणनीति तय करेगा और इन चुनावों में महिला मोर्चा अहम भूमिका निभाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here