Edited By Punjab Kesari, Updated: 08 Sep, 2017 09:55 PM
चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे पर बिलासपुर के कालेज चैक से कुछ ही दूरी पर बाइक व ट्रक में अमने-सामने से टक्कर हो गई।
बिलासपुर: चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे पर बिलासपुर के कालेज चैक से कुछ ही दूरी पर बाइक व ट्रक में अमने-सामने से टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार दुर्घटना बाइक की तेज रफ्तार की वजह से हुई है। हादसे में बाइक पर सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से एक युवक को नाजुक हालत के चलते पी.जी.आई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। वहीं दुर्घटना की वजह से $कु छ देर के लिए एन.एच. पर वाहनों की आवाजाही भी बाधित हुई। जानकारी के अनुसार हरलोग निवासी 22 वर्षीय पंकज तथा चलैहली निवासी 18 वर्षीय रोहित शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।
तेज रफ्तार में दौड़ा रहे थे बाइक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वे बाइक को बेहद तेज रफ्तार से चला रहे थे। कालेज चैक में कुछ लोगों ने उन्हें धीरे चलने की सलाह भी दी लेकिन उन पर इसका कोई असर नहीं हुआ। इस दौरान कालेज चैक से महज करीब 200 मीटर आगे जाकर उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। तेज रफ्तार होने की वजह से न केवल बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई, बल्कि ट्रक का बंपर भी पिचक गया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर छानबीर शुरू कर दी है।