Edited By Updated: 21 Mar, 2017 11:55 AM
भोरंज उप चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी बदले जाने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एक नया बयान दिया है।
देहरा: भोरंज उप चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी बदले जाने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एक नया बयान दिया है। सीएम का कहना है कि पुरुष प्रत्याशी की जगह महिला प्रत्याशी उप चुनाव जीतने में समर्थता रखती हैं, इसलिए हाईकमान ने ये फेरबदल किए हैं। वीरभद्र ने यह बात चिंतपूर्णी जाते समय कुछ समय के लिए जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। बताया जाता है कि कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरिंदर मनकोटिया ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि भोरंज उप चुनाव के लिए बीजेपी के उम्मीदवार डॉ. अनिल धीमान को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने वीरभद्र सिंह के कट्टर समर्थक एपीएमसी के चेयरमैन प्रेम कौशल को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन एक दिन बाद ही बदलाव करते हुए प्रेम कौशल की जगह पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रोमिला देवी को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित कर दिया।