Edited By Vijay, Updated: 02 Mar, 2024 09:01 PM
प्रदेश सरकार ने विधायक भवानी सिंह पठानिया को राज्य योजना बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही उन्हें कैबिनेट रैंक भी दिया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना सरकार की ओर से योजना विभाग ने जारी कर दी है।
शिमला (ब्यूरो): प्रदेश सरकार ने विधायक भवानी सिंह पठानिया को राज्य योजना बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही उन्हें कैबिनेट रैंक भी दिया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना सरकार की ओर से योजना विभाग ने जारी कर दी है। भवानी सिंह पठानिया को भी होलीलॉज का करीबी माना जाता है। ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के बीच लगातार होलीलॉज की करीबियों की तैनाती की जा रही है। गत दिन रामपुर के विधायक नंद लाल को सातवें हिमाचल प्रदेश वित्त निगम का अध्यक्ष बनाया गया था।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here