जगतपुर के बटालियन हवलदार मेजर कुलदीप सिंह द्रास में शहीद

Edited By Vijay, Updated: 08 Jan, 2021 09:14 PM

battalion havildar major kuldeep singh martyr in drass

चंगर क्षेत्र की जगतपुर पंचायत के गांव जगराला के बटालियन हवलदार मेजर कुलदीप सिंह (41) द्रास में शहीद हो गए हैं। कुलदीप सिंह ने ऑप्रेशन स्नो लैपर्ड के तहत शहादत पाई है। शहीद कुलदीप सिंह के दादा दौला सिंह भी स्वतंत्रता सेनानी थे। बटालियन हवलदार मेजर...

नालागढ़ (सतविन्द्र): चंगर क्षेत्र की जगतपुर पंचायत के गांव जगराला के बटालियन हवलदार मेजर कुलदीप सिंह (41) द्रास में शहीद हो गए हैं। कुलदीप सिंह ने ऑप्रेशन स्नो लैपर्ड के तहत शहादत पाई है। शहीद कुलदीप सिंह के दादा दौला सिंह भी स्वतंत्रता सेनानी थे। बटालियन हवलदार मेजर कुलदीप सिंह की शहादत पर नालागढ़ क्षेत्र में गम का माहौल है। जानकारी अनुसार 10 जुलाई, 1999 को सेना में भर्ती हुए कुलदीप सिंह में बचपन से ही देश सेवा का जज्बा था। उनके बड़े भाई सुरेंद्र सिंह बीएसएफ से सेवानिवृत्त हुए हैं। इसके अलावा चचेरे भाई भी सेना भी तैनात हैं। द्रास का तापमान माइनस 55 डिग्री तक पहुंच गया है। 79 मीडियम आर्टिलरी रैजीमैंट में तैनात कुलदीप सिंह की पार्थिव देह शनिवार को पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद है। वह अपने पीछे 14 व 9 वर्ष की 2 बेटियों को छोड़ गए हैं।

सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने कहा कि 7 जनवरी को सुबह कुलदीप सिंह वीरगति को प्राप्त हुए हैं। शनिवार शाम तक उनका पार्थिव शरीर नालागढ़ पहुंचने की उम्मीद है। शहीद के माता-पिता हृदय रोग से पीड़ित हैं तथा उन्हें शहादत की सूचना दोपहर तक नहीं दी गई थी। भाई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पूरा परिवार कुलदीप सिंह की शहादत पर गर्व महसूस कर रहा है। देश की सेवा करते हुए उनके भाई शहीद हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!