Edited By Ekta, Updated: 29 Mar, 2019 12:11 PM
कांगड़ा के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल बगलामुखी मंदिर के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरे नाले में पलट गई जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बता दें कि घटना के समय पिकअप...
कांगड़ा (जिनेश): कांगड़ा के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल बगलामुखी मंदिर के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरे नाले में पलट गई जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बता दें कि घटना के समय पिकअप (HP 39 A 1076) में 3 लोग बैठे हुए थे। जो हार्डवेयर और सीलिंग का सामान लेकर चंडीगढ़ से जलाड़ी को जा रहा था। वहीं घायलों को सिविल अस्पताल देहरा रेफर किया गया है।
मृतक की पहचान हरवंश लाल सपुत्र प्रकाश चंद गांब जन्याकड (जलाड़ी) उम्र 45 वर्ष जो कि गाड़ी का मालिक था। घायल राजेश कुमार सुपुत्र बसंत सिंह गांव नंदरूल उम्र 43 वर्ष जो कि पिकअप को चला रहा था और दूसरा केवल कृष्ण सपुत्र हरनाम सिंह उम्र 39 वर्ष का है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।