Edited By Kuldeep, Updated: 20 Jun, 2025 10:06 PM

बद्दी स्थित दवा निर्माता कंपनी क्योरटैक ग्रुप के सीईओ सुमित सिंगला के विभिन्न सामाजिक कार्यों को देखते हुए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड, लंदन द्वारा 25 जून को मध्य प्रदेश के इंदौर होने जा रहे सम्मान समारोह सम्मानित किया जाएगा।
बद्दी (ठाकुर): बद्दी स्थित दवा निर्माता कंपनी क्योरटैक ग्रुप के सीईओ सुमित सिंगला के विभिन्न सामाजिक कार्यों को देखते हुए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड, लंदन द्वारा 25 जून को मध्य प्रदेश के इंदौर होने जा रहे सम्मान समारोह सम्मानित किया जाएगा। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन के इंडियन चैप्टर प्रैजिडैंट संतोष शुक्ल ने बताया कि सुमित सिंगला को यह पुरस्कार उनके गत दशक से समाज के प्रति सेवाओं को देखते हुए दिया जा रहा है। यह सम्मान उन्हें देश के विभिन्न प्रदेशों के राज्यपालों द्वारा संयुक्त रूप में प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार देश की उन विभूतियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने सामाजिक और आर्थिक विकास में योगदान दिया हो।
सुमित सिंगला को गत दो दशकों में प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 2000 से अधिक बार सरकार और सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है जिनमें 30 डॉक्टरेट की मानद उपाधियां भी शामिल हैं। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की घोषणा पर क्योरटेक ग्रुप के सीईओ सुमित सिंगला ने वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड लंदन के संतोष शुक्ल और उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्योरटेक ग्रुप भविष्य में भी विश्व स्तरीय दवा निर्माण के साथ-साथ सामाजिक कार्यों जिनमें पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, रक्तदान शिविर, गौशाला निर्माण और समय-समय पर लंगर और नि:शुल्क दवा वितरण में अग्रिम पंक्ति में कार्य करता रहेंगे।