Edited By Ekta, Updated: 17 May, 2018 03:59 PM
बद्दी मर्डर केस में एक नया खुलासा हुआ है। मृतक आंचल का मर्डर किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही सिरफिरे आशिक ने किया है। हुआ यूं कि आंचल ने अपने प्रेमी से दोस्ती तोड़ दी थी बस उसी वजह से उसने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। मामला औद्योगिक शहर बद्दी-बरोटीवाला...
बद्दी: बद्दी मर्डर केस में एक नया खुलासा हुआ है। मृतक आंचल का मर्डर किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही सिरफिरे आशिक ने किया है। हुआ यूं कि आंचल ने अपने प्रेमी से दोस्ती तोड़ दी थी बस उसी वजह से उसने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। मामला औद्योगिक शहर बद्दी-बरोटीवाला का है। जानकारी के अनुसार ऊना के रहने वाली लड़की व आरोपी अखिल एक फार्मास्यूटिकल में इंटर्नशिप कर रहे थे तभी दोनों के बीच दोस्ती हुई। हालांकि बाद में उसने अखिल से अलग होने का फैसला लिया। आंचल की उससे बात भी कम होने लगी। इसी बात से नाराज अखिल गुरुवार सुबह उसके हिल्स व्यू अपार्टमेंट में गया, जहां वह अपनी सहेली के साथ रहती थी।
अखिल ने उसको किचन में ले जाकर बार-बार यही पूछना शुरू किया कि वह उससे बात क्यों नहीं करती है। इसको लेकर दोनों में बहस शुरू हो गई। बात जब हद से आगे बढ़ी तो लड़की की सहेली ने आकर बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन उसके प्रेमी ने उसे भी धक्का दे दिया और वह घायल हो गई। इसी बीच गुस्साए अखिल ने आंचल का कटर से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने उसकी सहेली को भी मुंह न खोलने के लिए धमकाया। लेकिन उसने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस ने उसके आरोपी प्रेमी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सहेली को पीजीआई रेफर की गई है।