मां के साथ स्कूल से घर लौट रही बच्ची वाहन की चपेट में आई, दर्दनाक मौत

Edited By Vijay, Updated: 13 Feb, 2020 10:48 PM

baby girl dies after being hit by vehicle

स्कूल से घर लौट रही नन्ही बच्ची की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना चौकी रोड पर एशिया पैलेस के समीप घटी। नर्सरी में अध्ययनरत हर्षिता (4) अपनी मां के स्कूल के बाद घर जा रही थी।

पालमपुर (भृगु): स्कूल से घर लौट रही नन्ही बच्ची की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना चौकी रोड पर एशिया पैलेस के समीप घटी। नर्सरी में अध्ययनरत हर्षिता (4) अपनी मां के स्कूल के बाद घर जा रही थी। रीना उर्फ पूजा निवासी चौकी खलेट ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जब वह बच्ची को लेकर घर जा रही थी तो कार ने उसे टक्कर मार दी। घायल बच्ची को तत्काल नागरिक चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस प्रकरण में वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!