बंदरोल में चीड़ के 21 पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत

Edited By Vijay, Updated: 04 Jul, 2024 05:44 PM

axe was used on 21 pine trees in bandrol

बंदरोल इलाके में चीड़ के हरे भरे 21 पेड़ों पर कुल्हाड़ी चली है। वन विभाग ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

नग्गर (आचार्य) : बंदरोल इलाके में चीड़ के हरे भरे 21 पेड़ों पर कुल्हाड़ी चली है। वन विभाग ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। इन पेड़ों के कटने से साथ लगते बगीचों में सेब के पेड़ों को भी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार बंदरोल इलाके में चंडीगढ़ मनाली नैशनल हाईवे के साथ चीड़ के 21 पेड़ धराशायी किए गए। इलाकावासी सतपाल ने बताया कि उनके व आसपास के दायरे में सेब के कई पेड़ तबाह हो गए। किसी ने रात के समय इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि इन भीमकाय पेड़ों से इलाके में छाया रहती थी और पर्यटक भी इन पेड़ों के बीच रुकते थे और घूमते थे।

अब पेड़ों का ही सफाया कर दिया गया। इलाकावासी हरीश कुमार, मनोज, संजय कुमार, नरेश और पवन ने कहा कि इस प्रकार पेड़ों को काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उधर, वन मंडलाधिकारी एंजल चौहान ने कहा कि पेड़ों के कटान को लेकर पुलिस के पास शिकायत की है। उधर, एसपी डाॅ. कार्तिकेयन गाेकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!